फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ात केंद्रों पर अब तक जांची गई 43944 कापियां

ात केंद्रों पर अब तक जांची गई 43944 कापियां

Fri, 23 Mar 2018 11:07 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
ात केंद्रों पर अब तक जांची गई 43944 कापियां
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुक्रवार को सभी सातों केंद्रों पर किया गया। अब तक जिले में 43 हजार से अधिक कापियों का मूल्यांकन किया जा चुका है। शुक्रवार को वित्त विहीन शिक्षकों को छोड़कर अन्य शिक्षकों ने कापियां जांचीं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य आज से सभी सात केंद्रों पर शुरू हो गया। सभी सात केंद्रों पर आज तक 43 हजार 944 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं। मिली जानकारी के अनुसार राजकीय सिटी इंटर कालेज में शुक्रवार को 5826 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इसके अलावा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 4359 एवं एमएएच इंटर कालेज में 2164 कापियां जांची र्गइं। गुरुवार को जिलाधिकारी के बालाजी से मिलने पहुंचा शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल डीएम के आश्वासन के बाद मूल्यांकन कार्य बहिष्कार कर तीन दिन तक कापियों का मूल्यांकन शुरू कर दिया। बावजूद वित्तविहीन शिक्षक आंदोलन पर डटे रहे। शिक्षक डीआईओएस के स्थानांतरण की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार इंटर कॉलेज स्थित केंद्र पर शुरू हुए मूल्यांकन में 1737 कापियां जांची गईं। सादात संवाददाता के अनुसार स्थानीय बापू इंटर कॉलेज पर कुल 1359 कापियों का मूल्यांकन हुआ। जखनिया के एसडीएम शिवशरण अप्पा के निर्देश पर शादियाबाद थाने के एसआई जयशंकर तिवारी के नेतृत्व में एक दर्जन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। विभाग की तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षक रामअवतार यादव एवं पुष्पलता श्रीवास्तव की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को दिया गया। मतसा संवाददाता के अनुसार श्री शिवपूजन इंटर कॉलेज मलसा केंद्र पर शुक्रवार से बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन आरंभ हो गया। प्रधानाचार्य डा. अरविंद ने बताया कि आज कुल 4479 कापियों का मूल्यांकन हुआ। मूल्यांकन में 21 डिप्टी हेड, 97 जांचकर्ता लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed