फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जिला अस्पताल के पास रोज थम रही रफ्तार

जिला अस्पताल के पास रोज थम रही रफ्तार

Mon, 05 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पास रोज थम रही रफ्तार
सोमवार को पूरे नगर में जाम लगा रहा। सभी मार्गों पर वाहनों की कतार लगी रही। आलम यह था कि आधे किमी की दूरी तय करने के लिए एक से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। जिला अस्पताल के पास आए दिन जाम लगाता है। सोमवार को भी इस मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन ठप रहा। सोमवार को दिन में करीब साढ़े 12 बजे जिला अस्पताल से लेकर लाल दरवाजा तक भीषण जाम लग गया। यही हाल अन्य मार्गों का था।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग -29 अंतर्गत रौजा के पास पिछले एक माह से बन रही सड़क पर भारी एवं छोटे वाहनों का आवागमन बंद होने से नगर में आए दिन जाम लग रहा है। सोमवार को सुबह दस बजे से रौजा बाईपास मार्ग, लंका से रौजा मार्ग, जिला अस्पताल और लाल दरवाजा सहित अन्य मार्गों पर जाम लगा हुआ है। जिला अस्पताल मार्ग पर आए दिन जाम लगने की वजह से रफ्तार थम जा रही है। इससे छोटे चार पहिया वाहन शहर से होकर जिला अस्पताल, मिश्रा बाजार, लंका, कचहरी आदि स्थानों के लिए जा रहे थे। इससे आवागमन का दबाव काफी बढ़ गया है। इससे लाल दरवाजा और जिला अस्पताल मार्ग पर सुबह से लेकर देर शाम तक कई बार आवागमन करने वालों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। कभी आधा तो कभी एक से लेकर डेढ़ घंटे तक लोग जाम से जूझ रहे हैं। सोमवार को दिन में दिन में करीब साढ़े 12 बजे जिला अस्पताल के पास जाम लगना शुरु हो गया। आलम यह था कि पटरियों पर भी नजह नहीं बची थी, जिससे पैदल आवागमन करने वाले निकल सके। जाम में फंसे लोगों की पटरी पर ठेला लगाए लोगों से कहासुनी भी होती रही। जाम में भीड़ के बीच महिलाएं और युवतियां परेशान रही। जब जाम पूरी तरह से विकराल हो गया तो पुलिस कर्मियों ने इसकी सुधि लेनी शुरु की। पुलिस कर्मी पसीना बहाते हुए आवागमन करने में सुचारु कराने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस कर्मियों ने डेढ़ घंटा बाद आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन


कोट:
रौजा सड़क का निर्माण कार्य होने की वजह से चार पहिया वाहन शहर से होकर जा रहे हैं। इससे आवागमन का दबाव बढ़ने से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। दो दिन में रौजा मार्ग पर आवागमन शुरू हो जाएगा। इसके बाद जाम की समस्या कम हो जाएगी। सुधीर त्रिपाठी, प्रभारी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed