{"_id":"5a526a424f1c1baa268b8304","slug":"181515350594-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली के पानी से घिरा जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली के पानी से घिरा जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बड़ीबाग मुहल्ला में नालियों की साफ-सफाई भगवान भरोसे है। नाली जाम होने से फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग के पास स्थित जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय नाली के पानी से घिरा हुआ है। पानी लगने से एक तरफ जहां कार्यालय में आने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हैंडपप पानी की जद में होने से लोग इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
शहर के बड़ीबाग इलाके में स्थित नाला और नालियों की साफ-सफाई भगवान भरोसे है। नालियों के जाम होने से पानी निकासी अवरुद्ध होने की समस्या महीनों से व्याप्त है। जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय के पास स्थित नाली जाम है। इससे पानी निकासी अवरुद्ध हो गई है। नाली का पानी जहां सड़क पर बह रहा है। वहीं कार्यालय के सामने जल-जमाव हुआ है। इससे कार्यालय में आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सामने लगे हैंडपंप के अगल-बगल भी पानी लगा हुआ है। इससे प्यास लगने पर पानी की वजह से लोग हैंडपंप तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। पानी के लिए उन्हें दूसरे हैंडपंपों की दौड़ लगानी पड़ रही है। होमगार्डों ने नगरपालिका अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नाली की सफाई कराकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है, जिससे राहत मिल सके।
यह बात मेरे संज्ञान में नहीं थी कि जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय के पास पानी लगा हुआ है। अगर ऐसा है तो जल्द ही नाली की सफाई कराकर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। सरिता अग्रवाल, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष गाजीपुर