फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर दी हड़ताल की चेतावनी

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर दी हड़ताल की चेतावनी

Fri, 29 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर दी हड़ताल की चेतावनी
गाजीपुर। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ जनपदीय कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को संघ भवन में हुई। इसमें राष्ट्रीय मार्ग लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सहित अन्य कर्मचारियों द्वारा तानाशाही रवैया अपनाते हुए गाली-गलौज करने तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करके कार्रवाई की धमकी दिए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। चेतावनी दी गई कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो संघ तीन जनवरी अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि विभागीय उच्चाधिकारियों तथा जिला प्रशासन द्वारा दो बार आश्वासन के बाद भी दोषी अभियंता सहित अन्य के खिलाफ 15 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं की गई, जो खेदजनक है। इससे सदस्यों में रोष गहराता जा रहा है। विभाग की छवि भी धूमिल हो रही है। बैठक में क्षेत्रीय, जनपदीय पदाधिकारियों के साथ ही समस्त सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि अधिशासी अभियंता के खिलाफ दो जनवरी तक कार्रवाई नहीं की जाती है तो 3 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु किया जाएगा। कार्रवाई होने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष इंजीनियर रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार, अनंतलाल, रविप्रताप मौर्य, रोहित सक्सेना, शाहनवाज, रवि, कृष्ण कुमार, चंद्रसेन, राहुल, शंभू प्रसाद, राजेश, संदीप कुमार, एसएन शर्मा, अनिल कुमार, सौरभ सुमन, दिनेश चौरसिया, चंदन राय, गोविंदा, अवधेश, पीके गुप्ता, दिलीप कुमार आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष इंजीनियर सुरेंद्र प्रताप तथा संचालन जनपद सचिव इंजीनियर सुभाषचंद्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed