फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अध्यक्ष और सभासद पद के लिए 46 ने पोस्टल बैलट से किया मतदान

अध्यक्ष और सभासद पद के लिए 46 ने पोस्टल बैलट से किया मतदान

Sun, 19 Nov 2017 11:50 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष और सभासद पद के लिए 46 ने पोस्टल बैलट से किया मतदान
गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान कार्मिकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण रविवार को क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के सभाकक्ष में संपन्न हो गया। इस दौरान मतदान कार्मिकों की ओर से अपने-अपने निकाय के अध्यक्ष एवं वार्ड सभासद पद के उम्मीदवारों के लिए पोस्टल बैलट से मतदान किया गया।
विज्ञापन

विभिन्न निकाय के अध्यक्ष एवं वार्ड सभासद पद के लिए 28-28 वोट डाले गए। इस तरह से कुल 46-46 मत डाले गए। जिले के आठ नगर निकायों के लिए पहले चरण में 22 नवंबर को चुनाव कराया जा रहा है। इस चुनाव में दो लाख पांच हजार मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनके लिए 99 मतदान केंद्र एवं 266 मतदान स्थल बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर चार मतदान कार्मिक तैनात किए जाएंगे। इन मतदान कार्मिकों ने प्रशिक्षण के दौरान रविवार को भी पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान किया। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के सभाकक्ष में आठ मतदान सुविधा काउंटर बनाए गए थे। कर्मचारियों की तरफ से पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान किया गया। प्रभारी अधिकारी पोस्टल बैलट-एआर को-आपरेटिव डा. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न निकायों में अध्यक्ष एवं सभासद पद के लिए 56 वोट डाले गए। बताया कि नगर पालिका परिषद गाजीपुर में 12-12, जमानिया में 1-1, दिलदारनगर में 1-1, सैदपुर, जंगीपुर में 2-2, सादात 5-5 तथा मुहम्मदाबाद में 5-5 कार्मिकों ने मतदान किया। डा. सिंह ने बताया कि इस तरह से गाजीपुर में 22-22, जमानिया में 3-3, दिलदारनगर में 1-1, सैदपुर 3-3, जंगीपुर 2-2, सादात 8-8 तथा मुहम्मदाबाद में अध्यक्ष एवं सभासद पद के लिए पोस्टल बैलट से कुल 7-7 मत डाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed