{"_id":"59f759c84f1c1bdb538b9e51","slug":"181509382600-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत तार के र्स्पश में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत तार के र्स्पश में आने से किसान की मौत
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबिहा(गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बखरीयाडिह गांव में रविवार की रात खेत में फसलों की सिंचाई लिए ट्यूबवेल चलाते समय विद्युत तार के स्पर्श में आने से एक किसान की मौत हो गई। काफी देर तक जब किसान घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका से ट्यूबवेल पर पहुंचे। किसान को मृत देखकर परिजन रोने-बिलखने लगे। परिजनों के रोने-बिलखने के आवाज सुनकर ग्रामीणों भी घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। सोमवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी कसिान अशोक यादव (35) देर रात बिजली आने के बाद खेत स्थित ट्यूबवेल चालू करने के लिए चला गया। जब काफी देर बाद जब किसान घर नहीं लौटा तब परिजन उसे खोजने ट्यूबवेल पर पहंचे। परिजन जब वहां पहुंचे तो मृतक मोटर में लगे बिजली के नंगे तार के पास मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। परिजनों के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संपूर्णानंद राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इधर मुहम्मदाबाद सीओ अनिल राय बताया कि विद्युत तार के स्पर्श से किसान की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।