फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सताधारी नेताओं के वादे खोखले

सताधारी नेताओं के वादे खोखले

Mon, 30 Oct 2017 10:26 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
सताधारी नेताओं के वादे खोखले
करंडा(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुरा गांव में दस दिन पहले आरएसएस कार्यकर्ता और पत्रकरा राजेश मिश्र की गोली मारकर निर्मम हत्या करने के साथ ही छोटे भाई अमितेश मिश्रा को गोली मारकर घायल किए जाने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया था। हत्या के बाद सहानुभूति जताने और पीड़ित परिवार का आंसू पोंछने कई सफेदपोश भी पहुंचे थे। उनमें से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय, रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, एमएलसी विशाल सिंह चंचल सहित अन्य नेतागण पहुंचे थे। सबने घटना के तत्काल खुलासे का वादा किया था। इतना ही नहीं प्रदेश सरकार के निर्देश पर पुलिस महकमे के उच्चाधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया था और 72 घंटे में खुलासे का वादा जनता से किया था। लेकिन सारे वादे खोखले साबित हुए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े पत्रकार राजेश मिश्र की बीते 21 अक्टूबर की सुबह उनकी गिट्टी, बालू और मोरंग की दूकान पर बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया था। जबकि विरोध करने पर उनके छोटे भाई को भी गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद रेल राज्यमंत्री और सांसद मनोज सिन्हा ब्राह्मणपुरा गांव स्थित उनके आवास पर पहुंचे थे और एसपी से जल्द खुलासा करने को कहा था। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि अपराधी चाहे आसमान में हो या पाताल में उनको बहुत जल्द खोज निकाला जाएगा। घटना के दिन ही देर रात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय पहुंचकर परिजनों को ढाढस बधाते हुए कहा कि अपराधी जहां भी हैं, उनको खोज निकाला जाएगा। कहा कि प्रदेश में गुंडा राज नहीं चलेगा। पुलिस पूरी सक्रियता के साथ काम करेगी और बहुत जल्द मामले का खुलासा होगा। इतना ही नहीं प्रदेेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बीते 22 अक्तूबर को ट्यूट कर कहा था कि हत्यारे जल्द सलाखों के पीछे होंगे। लेकिन हत्यारों को खोज निकालने का दावा अब पूरी तरह से खोखला साबित हो रहा है। नेताओं के साथ अधिकारियों ने भी पहुंचकर घटना के तत्काल खुलासे की बात कही थी। नेताओं ने यह भी बताया था कि एसटीएफ सहित पुलिस की छह टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अपराधियों के ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही उनके गैंग की पहचान तक कर ली है। बावजूद हत्यारों को पकड़ना तो दूर अभी तक मौत के कारणों का भी सही पता नहीं चल सका है। करंडा क्षेत्र में दुस्साहसिक वारदात के बाद से दहशत कायम है। लोग पुलिस की कारस्तानी से नाखुश हैं। एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि पुलिस घटना के खुलासे के लिए कार्य कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed