{"_id":"59b81c544f1c1b32698b4a64","slug":"181505238100-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं के समाधान के लिए डीएम को सौंपेंगे पत्रक (पूर्व में प्रेषित खबर)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं के समाधान के लिए डीएम को सौंपेंगे पत्रक (पूर्व में प्रेषित खबर)
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंडा (गाजीपुर)। क्षेत्र के सिद्धपीठ श्री मौनी बाबा धाम पर स्वाभिमान संगठन की बैठक हुई। इसमें पिछले प्रस्तावों पर चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने अपने-अपने गांव की समस्याएं रखीं। इस दौरान गांवों में राशन कार्ड में गड़बड़ी की बात सामने आई। समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी को पत्रक सौंपने का निर्णय लिया गया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक गांव में शासन के आदेशानुसार आबादी के हिसाब से 78 प्रतिशत लोगों को राशन दिया जाना चाहिए लेकिन इसमें अपात्रों का चयन होने से पात्रों को राशन नही मिल रहा है। संगठन के सदस्यों ने यह तय किया कि ऐसे गांवों को चिह्नित कर ग्राम पंचायत अधिकारी से मुलाकात की जाएगी। उनके सहयोग से जांच कराकर अपात्रों की जगह पात्रों का नाम दर्ज कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। कहा कि करंडा ब्लाक में शासन द्वारा तीन गांव सोकनी, बड़हरिया और करनपुरा को ओडीएफ घोषित किया गया है। सोकनी और करनपुरा में संगठन के सदस्य जाकर जमीनी हकीकत की पड़ताल करेंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी से संबंधित शिकायतों पर विचार करते हुए कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी एवं सीडीपीओ से बात की जाएगी। संगठन के मीडिया प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मिलेगा। इस मौके पर शशिभूषण सिंह, सोनू सिंह, रितुराज सिंह, मनीष राय, पिंटू सिंह, अमित चौरसिया, पंचदेव सिंह, संदीप पाठक, अमित सिंह, रुस्तम अली, असगर अली, अंगद सिंह, विनीत दुबे, सीताराम दुबे आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। अध्यक्षता महामंत्री राजेश मिश्र एवं संचालन मीडिया प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। अंत में संगठन के अध्यक्ष डा. देवेश सिंह ने आभार व्यक्त किया।