फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने कचहरी परिसर से दबोचा

गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने कचहरी परिसर से दबोचा

Fri, 25 Aug 2017 11:35 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने कचहरी परिसर से दबोचा
गाजीपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर कचहरी परिसर से बरेसर थाना आलावलपुर बाजार स्थित दवा घर में बैठे चिकित्सक और ग्राम प्रधान डॉ. जयप्रकाश राम को गाली मारने और रंगदारी मांगने के आरोप में नामजद एक आरोपी को पुलिस ने उठा लिया। इसकी जानकारी होते ही कोतवाली परिसर में लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस पकड़े आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पिछले 23 अगस्त की देर शाम बरेसर थाना क्षेत्र के अलावलपुर बाजार में स्थित दवाघर में बैठे चिकित्सक और डाही गांव के ग्राम प्रधान डॉ. जयप्रकाश राम को दो बदमाशों ने गोली मार दी। बीते 24 अगस्त को ग्राम प्रधान के भाई की तहरीर पर पुलिस ने डाही गांव के सोनू सिंह और कांशीराम आवास निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस इस मामले में आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। मुहम्मदाबाद स्थित कचहरी सिलेंडर करने पहुंचे गोली मारने के एक आरोपी को पुलिस ने परिसर से दबोच लिया और कोतवाली ले आई। कोतवाली पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने में लगी हुई है। इस संबंध में कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि इस तरह की कोई गिरफ्तार नहीं है। लेकिन जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed