{"_id":"59a066164f1c1b4a268b47fc","slug":"181503684118-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्ष-विपक्ष के सभी लोग करते थे पंडित दीनदयाल का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्ष-विपक्ष के सभी लोग करते थे पंडित दीनदयाल का सम्मान
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान एवं नेहरू युवा केंद्र के समन्वय से बाराचवर विकास खंड परिसर में तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला-प्रदर्शनी एवं गोष्ठी आयोजित की गई है। शुक्रवार को छात्रों की तरफ से मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि महेंद्र कुमार सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बारे में कहा कि वे अजातशत्रु थे। पक्ष-विपक्ष के सभी लोग उनका सम्मान करते थे। उन्होंने भारत के सर्वांगीण विकास का स्वप्न देखा था। विशिष्ट अतिथि डॉ. हरिवंश सिंह ने पशुधन बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग के अरविंद कुमार सिंह ने मातृत्व स्वास्थ्य, 102 नंबर की गर्भवती महिलाओं के लिए एम्बुलेंस सेवा की जानकारी दी। श्रम विभाग की ओर से लगाये गये स्टाल पर 256 श्रमिकों का पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सीडीपीओ बाराचवर रजिया बेगम ने कहा कि समेकित बाल विकास कार्यक्रम बच्चों एवं महिलाओं के कुपोषण को खत्म करने के लिए पूरे मन से चलाया जा रहा है। आरएस पब्लिक स्कूल के बच्चे नेहा, सुरभि, आयूष, आयान, नवीन,श्वेता, अक्शा परवीन आदि बच्चों ने लोक गीत एवं देशभक्ति के गीत गाकर उपस्थित लोगो को मंत्र-मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत नवीन सिंह, सविता राजभर, गोविन्द यादव, अरविन्द कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र संगठन के राज्य प्रशिक्षक नागेन्द्र कुमार सिंह ने किया और आभार सूचना विभाग के प्रचार सहायक अजय मौर्य ने व्यक्त किया।