फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   18 wrestlers from the district will compete in the state-level competition.

Ghazipur News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जोर आजमाइश करेंगे जिले के 18 पहलवान

Mon, 18 May 2026 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
18 wrestlers from the district will compete in the state-level competition.
औड़िहार। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ एवं भदोही कुश्ती संघ की ओर से 31 मई से 2 जून तक भदोही में अंडर-23 महिला एवं पुरुष राज्य कुश्ती चैंपियनशिप होगी। इसमें प्रतिभाग करने वाली जिले की टीम के खिलाड़ियों का चयन-ट्रायल कुश्ती संघ की ओर से सोमवार को शहर के नेहरू स्टेडियम में किया गया। ट्रायल में एक महिला सहित चयनित 18 पहलवान प्रतियोगिता में जोर आजमाइश करेंगे।
विज्ञापन

जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष रामाधार यादव, पूर्व गाजीपुर केशरी मोती यादव, गुड्डू पहलवान, संजय पहलवान ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराई। कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव रामआशीष यादव और स्टेडियम के कोच प्रेमचंद यादव की देखरेख में 18 पहलवानों का चयन किया गया। इसमें एक महिला शामिल है। उन्होंने बताया कि चयनित पहलवानों में 57 किलो भार वर्ग में भरत सिंह यादव, 61 किलो में शिवम यादव, 65 किग्रा में बृजेश यादव, 70 किलो में विनोद बिंद, 74 किलो में विशाल यादव, 79 किलो में विशाल यादव, 86 किलो में आनंद कुमार राय, 97 किलो में हिमांशु यादव, 125 किलो भार वर्ग में अंकुर यादव ने पहला स्थान प्राप्त कर स्टेट चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन

बताया कि ग्रीको रोमन के 55 किलो में सोनू यादव, 60 किलो में आशीष यादव, 63 किलो में आयुष यादव, 67 किलो में निखिल यादव, 72 किलो में आकाश यादव, 77 किलो में रोहित यादव, 82 किलो में शिवम पांडेय, 130 किलो में आशुतोष यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया। बालिका वर्ग के 50 किलो में प्रतिमा यादव ने सफलता प्राप्त की। गाजीपुर कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ. जय सिंह एवं सचिव कमलेश ने चयनित खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed