फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   18 cheaters caught cheating in B.Ed exam

Ghazipur News: बीएड की परीक्षा में नकल करते पकड़े गए 18 नकलची

Tue, 20 Feb 2024 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
18 cheaters caught cheating in B.Ed exam
गाजीपुर। जनपद में मंगलवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय की बीएड की प्रथम सेमेस्टर के प्रथम प्रश्न-पत्र की परीक्षा में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे की पाली में पहले दिन विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से कुल 18 नकलची पकड़ाए। इसको लेकर संंबंधित शैक्षणिक संस्थानों पर काफी गहमागहमी रही।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय को 20 महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया था। बीएड प्रथम सेमेस्टर के प्रथम प्रश्न-पत्र की परीक्षा के लिए कुल 1198 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1154 उपस्थित हुए। जबकि 44 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं जांच के दौरान तीन परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया। प्राचार्य डा. राघवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि सूचितापूर्ण एवं पारदर्शितापूर्वक परीक्षा कराने के लिए महाविद्यालय परिसर के गेट से अंदर आते समय तलाशी के साथ छात्र-छात्राओं को मोबाइल, स्मार्टवॉच, पर्स, अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस एवं किसी भी प्रकार का किसी अनुचित साधन संबंधित सामग्री का प्रयोग न करने की हिदायत दी जा रही है। नकल करते पकड़े गए विद्यार्थियों के खिलाफ विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देश के क्रम में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंतरिक उड़का दल के सदस्य के रूप में प्रो. एसडी सिंह परिहार, प्रो. अरुण कुमार यादव, प्रो. एसएन सिंह, प्रो. रविशंकर सिंह, डा. रामदुलारे, डा. गोपाल यादव, डा. शिप्रा श्रीवास्तवा आदि रहे। वहीं स्वामी सहजानंद पीजी काॅलेज में आयोजित बीएड की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में 425 पंजीकृत छात्र थे।
परीक्षा में 402 शामिल हुए। जबकि 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों ने एक परीक्षार्थी को अनुचित साधन सामग्री का प्रयोग करते हुए पकड़ा। इसके बाद उसको रिस्टीकेट कर दिया गया। जमानिया : स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय केंद्र पर चल रही बीएड प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में 11 छात्र अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़े गए। केंद्राध्यक्ष प्राचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने बताया कि राज किशोर सिंह महाविद्यालय बरूईन‚ श्री वशिष्ठ महाविद्यालय बघरी‚ चंद्रशेखर पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक महाविद्यालय रामपुर सेवराई‚ संत राम नारायण राजकिशोर शंकर महिला महाविद्यालय बरूईन‚ रेशमी कॉलेज ऑफ टीचर्स एजुकेशन अटरिया‚ शहजादा मुस्लिम महाविद्यालय कर्मा बहुआरा के 503 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 492 परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए 11 छात्र पकड़े गए, जिन पर महाविद्यालय प्रशासन की ओर से उचित कार्यवाही की गई। मुहम्मदाबाद : शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय यूसुफपुर केंद्र पर बीएड प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में तीन परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गये। इनमें एक छात्रा और दो छात्र शामिल हैं। महाविद्यालय पर दस अन्य महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है।


नगर में लगा जाम, लोग हुए परेशान

गाजीपुर। बीएड की परीक्षा को लेकर पहले दिन नगर में कई जगहों पर जाम की स्थिति रही। इसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। छात्र जब परीक्षा देकर दोपहर में अपने परीक्षा केंद्र से बाहर निकले तो जाम की स्थिति देखी गई। नगर के लंका, विकास भवन चौराहा और गोराबाजार में जाम की स्थिति देखने को मिली। जाम के कारण वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम का नजारा दोपहर में ही देखने को मिला। परीक्षा केंद्रों से परीक्षार्थियों के निकलने के आधे घंटे बाद स्थिति फिर से सामान्य हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed