{"_id":"5c8bddfcbdec221447632200","slug":"171552670204-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग अभियान में 78 वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग अभियान में 78 वाहनों का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह की देख-रेख में गुरुवार की देर शाम से विभिन्न चेक प्वाइंटों पर छोटे-बड़े वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 78 वाहनों का चालान किया गया। जबकि 37 वाहनों से 4880 रुपये शमन शुल्क की वसूला गया।
अन्य जगहों पर चले वाहन चेकिंग अभियान में वरिष्ठ उप निरीक्षक सुधाकर राय, उपनिरीक्षक अनूप यादव, हाफिज जमा खालिद, जयदीप ने सैदपुर के रामकरन सेतु, सादात तिराहा, औड़िहार-जौनपुर-वाराणसी मेन तिराहा पर वाहन चेकिंग में लगभग 150 से ज्यादा वाहनो की जांच की। उधर भितरी चौकी प्रभारी ने गुरुवार की रात क्षेत्र के अकावस पट्टी में एक भट्टे पर छापा कर 30 लीटर अवैध शराब, यूरिया, लहन सहित शरार बनाने में प्रयुक्त किए जाने वाले उपकरण बरामद किए। शराब बनाने में लिप्त नंदगंज के मोहन राम तथा करंडा थाने के भवानीपुर गांव निवासी झिलमिट को गिरफ्तार किया। जबकि भट्टा मालिक और मुनीम फरार हो गए। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रामबहादुर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का संबंधित धारा में चालान कर जेल भेज दिया गया। जबकि फरार भट्ठा स्वामी और मुनीम की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।