फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बीम प्रोजेक्टर के हिस्सों के गिरने से मचा हड़कंप

बीम प्रोजेक्टर के हिस्सों के गिरने से मचा हड़कंप

Wed, 13 Mar 2019 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
बीम प्रोजेक्टर के हिस्सों के गिरने से मचा हड़कंप
सुहवल। हमीद सेतु की मरम्मत के दौरान मंगलवार की देर शाम अचानक स्पैन कंक्रीट के बने बीम प्रोजेक्टर का हिस्सा गिरने लगे। इससे मरम्मत कार्य में लगे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टाप अप स्लैब की दरार भी बढ़कर बीस इंच तक फैलती चली गई। इसके बाद काम रोक दिया गया। इसकी सूचना तत्काल एनएचएआई के अधिकारियों को दी गई। यह तो संयोग अच्छा था कि कोई हादसा नहीं हुआ। बुधवार की सुबह तक काम बंद रहा। बाद में सीनियर इंजीनियरों की सलाह पर दोपहर बाद ड्रिल मशीन से टाप अप स्लैब की ऊपरी सतह पर काम शुरू किया गया। गंगा नदी पर बने हमीद सेतु के ज्वाइंटर नंबर 14 में करीब दस इंच दरार की आने से मरम्मत का काम चल रहा है। मंगलवार की शाम हाइड्रोलिक प्रेशर जैक के सहारे लिफ्टिंग किया जा रहा था कि अचानक इसके टाप अप स्लैब पर दरार पड़ने लगा। इसके साथ ही कंक्रीट से बने बीम प्रोजेक्टर का कुछ हिस्सा टूटकर गिरने लगा। इससे मरम्मत में लगे इंजीनियरों एवं कर्मचारियों में हडकंप मच गया। कर्मचारियों को डर सताने लगा कि कही दरार बढ़ी तो पुल का यह हिस्सा दरक जाएगा। तत्काल काम रोक दिया गया। बुधवार को दोपहर बाद सीनियर इंजीनियरों की सलाह के बाद स्पैन में जहां क्रैक हुआ है, पहले उसे दुरुस्त करने के लिए ड्रिल मशीन से टाप अप स्लैब के ऊपरी सतह को तोड़ने का काम शुरू किया गया। मरम्मत में लगे इंजीनियर काम के दौरान ब्रिज एक्सपर्ट से सलाह लेते रहे। स्लैब के दोनों बेस काफी जर्जर होने के कारण इंजीनियर खतरा मोल नहीं लेना चाहते। रोलर बेयरिंग वाली जगह पर नया पेडिस्टल बनाने के लिए नया बेस बनाने में जुटें हैं, ताकि नई बेयरिंग लगाने के दौरान कोई दिक्कत न हो। वहीं, पुल पर वाहनों का संचालन बंद होने से क्षेत्रीय लोग परेशान हैं। पैदल राहगीर तो आवागमन कर रहे हैं लेकिन वाहन होने पर लोगों को चक्कर काटना पड़ रहा है। इस मार्ग के किनारे स्थित होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट में सन्नाटा पसरा हुआ है। एनएचएआई वाराणसी के परियोजना निदेशक समर बहादुर ने बताया कि लिफ्टिंग के दौरान थोड़ी दिक्कत आ गई थी। अब उसे दुरुस्त किया जा रहा है। इसके बाद हमीद सेतु के ज्वाइट में पड़ी दरार को ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed