{"_id":"5c7eba3cbdec2214074be3ea","slug":"171551809084-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दृष्टिबाधित सहित 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दृष्टिबाधित सहित 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनिहारी। स्थानीय क्षेत्र के औढ़ारी मठ सिखड़ी में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम हुआ। इसमें तीन दृष्टिबाधित सहित 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। आयोजित आशीर्वाद गोष्ठी में जंगीपुर के विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने कहा कि गरीब बेटियों का कन्यादान करके विशेष आत्मसुख प्राप्त हो रहा है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने भी विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर डा. रमाशंकर राजभर, डा. संजय चौहान, विजय सिंह यादव, प्रभुनाथ चौहान ने भी वर वधू को मंगलमय जीवन का आशीर्वाद दिया। 21 बेटियों का कन्यादान करने वाले भानुप्रकाश राठी एवं उनकी धर्म पत्नी आशा प्रकाश राठी, डा. राकेश तिवारी ने प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 21 बेटियों का कन्या दान करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विजय यादव गांधी, अरुण यादव, रामाश्रय चौहान, दिनेश यादव, जिला पंचायत सदस्य सीमा यादव, गोविंद यादव, रीता यादव, सीता राठी, मुद्रिका चौहान, डा. एके मिश्रा, दिनेश मनिहार आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष आशा यादव एवं संचालन पूर्व प्रमुख संतोष यादव ने किया। आभार संयोजक रमेश यादव ने व्यक्त किया। हर जोड़े को आयोजकों की ओर से मंगल सूत्र, कर्णफूल, पायल, बेड, पंखा, बड़ा बाक्स, मिक्सी, सिलाई मशीन, बर्तन सेट आदि देकर विदाई की गई।
....