फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ईमानदारी का पालन करने का लिया संकल्प

ईमानदारी का पालन करने का लिया संकल्प

Fri, 11 Jan 2019 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
ईमानदारी का पालन करने का लिया संकल्प
गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक जीवन में नैतिकता एवं ईमानदारी का पालन करने का संकल्प किया।
विज्ञापन

गोष्ठी में पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने उन्हें सच्चा देशभक्त बताते हुए कहा कि सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनकी सरलता और सादगी भरा जीवन हम सबके लिए प्रेरणाश्रोत है। वह सच्चे गांधीवादी थे। स्वतंत्रता संग्राम के सभी महत्वपूर्ण आंदोलनों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही। लालबहादुर ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। उनके क्रियाकलाप सैद्धांतिक न होकर पूरी तरह से व्यवहारिक और जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप होते थे। वर्ष 1966 में मरणोपरांत उन्हें भारतरत्न से सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व विधान परिषद सदस्य काशीनाथ यादव, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, मोहनलाल, चंद्र प्रकाश, पीयूष, सत्यप्रकाश, अमरनाथ, संजय, आशुतोष श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, कमलेश, रामप्रकाश, अवधेश, जितेन्द्र, अनूप अशवनी, नन्हे खां, घनश्याम गुप्ता, रवीन्द्र श्रीवास्तव, अमर सिंह राठौर, शिवशंकर सिनहा, राजेश श्रीवास्तव, गोरख प्रसाद सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, अजय, विपिन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव तथा संचालन जिला सचिव शैल श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed