{"_id":"5c32474abdec2238833105cd","slug":"171546798922-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड और कोहरे से जनजीवन असामान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड और कोहरे से जनजीवन असामान्य
विज्ञापन
गाजीपुर। ठंड और कोहरे की वजह से जनजीवन असामान्य होता जा रहा है। रविवार को भी घना कोहरा छाया रहा तथा गलन बनी रही। इसके चलते अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे। दोपहर बाद सूर्य के दर्शन हुए तो थोड़ी देर के लिए राहत हुई। प्रशासन की ओर से नियमित अलाव जलाने की व्यवस्था नही किए जाने से लोगों में रोष बना हुआ है।
करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में भीषण गलनयुक्त ठंड तथा घने कोहरे से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़कों पर वाहनों की गति धीमी हो गई है। घने कोहरे से हमेशा ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। प्रशासन की ओर से क्षेत्र के किसी चट्टी चौराहे ,रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। यात्रा में फंसे लोग ठंडक झेलने को मजबूर हैं।
सेवराई संवाददाता के अनुसार ग्रामीण अंचलों में बढ़ती ठंड और गलन के बावजूद अभी तक प्रशासन स्तर से लोगो को राहत देने के लिए अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। जबकि पूर्व में सार्वजनिक जगहों मंदिर तहसील मुख्यालय आदि के पास अलाव जलाया जाता रहा है। अलाव नहीं जलने से जहां स्थानीय लोगों राहगीरों को परेशानी हो रही है वहीं लापरवाही पर आक्रोश भी व्याप्त हैं। लोगों ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द अलाव जलवाने की मांग की है। क्षेत्र के भदौरा निवासी भुवनेश्वर प्रसाद, अनिल गुप्ता, सुधाकर यादव, दीपक अग्रहरी, ओमप्रकाश कुशवाहा आदि ने तहसील मुख्यालय के यूनियन बैंक चौराहा, मुख्य सब्जी मंडी चौराहा, ग्रामीण बैंक, तहसील गेट, ब्लाक मुख्यालय गेट आदि सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलाने की मांग की हैं। इस बाबत उप जिलाधिकारी मोहम्मद कमर ने बताया कि अलाव जलवाने के लिए संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है। अगर कुछ जगहों पर अलाव की जरूरत है तो वहां भी निर्देशित कर अलाव जलवाया जाएगा।