{"_id":"5c30efecbdec225712492edf","slug":"171546711020-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजन-अर्चन के बाद सेतु मरम्मत का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजन-अर्चन के बाद सेतु मरम्मत का कार्य शुरू
विज्ञापन
सुहवल (गाजीपुर)। हमीद सेतु के पिलर नंबर छह एवं सात के मध्य ज्वाइंटर नंबर-14 की बेयरिंग धंसने से पुल में दरार पड़ गई है। इससे छह दिनों से छोटे-बडे़ चारपहिया वाहनों का संचालन पूरी तरह ठप कर दिया गया था। शनिवार की सुबह विधिवत पूजन-अर्चन के बाद सेतु का मरम्मत कार्य शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इंजीनियरों की माने तो ज्यादा फाल्ट नहीं मिला तो बुधवार तक मरम्मत कार्य पूरा हो जाएगा और आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।
बीतें सोमवार की सुबह करीब चार बजे हमीद सेतु के पिलर नंबर छह एवं सात के मध्य ज्वाइंटर नंबर-14 की बेयरिंग धंसने से पुल में दरार पड़ गई है। इसकी जानकारी होते ही जिलाधिकारी के बाला जी मौके पर पहुंच गए और संबंधित अधिकारियों से बातचीत करने के बाद सेतु पर छोटे-बड़े चारपहिया वाहनों का संचालन रोक दिया। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पुल के इस छोर तथा उस छोर पर लोग सवारी वाहनों से उतरकर पैदल पुल पार कर रहे हैं। जिलाधिकारी बार-बार मरम्मत कार्य के लिए एनएचएआई से बात कर रहे थे। आखिरकार शनिवार की सुबह करीब 10 बजे आए एनएचएआई एवं सेतु निगम के अधिकारी गुजरात की नामी-गिरामी सेतु कंपनी शिवम कंक्रीट टेक्नालॉजी एवं कांसुलेंसी प्राइवेट लिमिटेड के दर्जनों मजदूरों संग तकनीकी इंजीनियरों की देख रेख में हमीद सेतु के पिलर नंबर छह एवं सात के मध्य ज्वाइंटर नंबर 14 के मरम्मत का कार्य पूजन-अर्चन के बाद अत्याधुनिक मशीनों के जरिए शुरू हो गया। कंपनी के इंजीनियरों ने बताया कि उनकी कोशिश है कि तीन-चार दिनों में मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाए। पहले दिन दरार वाली जगह पर ड्रील मशीन के जरिए दो फीट की चौड़ाई में सेतु की खुदाई पूरी करने के बाद उसके अंदर सीढ़ियों के सहारे अंदर प्रवेश कर बेयरिंग, स्लैब के बेस की मरम्मत शुरू कर दिया, जिसमें बेयरिंग को बदलना भी है। बताया गया कि अगर ज्यादा फाल्ट नहीं मिला तो बुधवार तक मरम्मत कार्य पूरा हो सकता है। इस सेतु को आगे भी सुरक्षित बनाए रखना है तो इसके लिए ओवरलोड वाहनों पर सख्ती से रोक लगानी होगी।
आज से बंद हो सकता है बाइकों का संचालन
सुहवल। हमीद सेतु मरम्मत कार्य में लगे गुजरात के इंजीनियर ने बताया कि रविवार की दोपहर बाद मरम्मत कार्य पूरा होने तक बाइकों का भी संचालन बंद रहेगा। क्योंकि यदि सेतु पर बाइकों का संचालन हुआ तो कार्य करने में अवरोध उत्पन्न होगा और किसी दुर्घटना की संभावना भी बनी रहेगी। इसलिए समय से कार्य पूरी करने के लिए पुल पर सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित करना जरूरी है।