फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Mon, 29 Oct 2018 11:21 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
सादात(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के कट्या गांव निवासी एक किसान ने रविवार की रात घर के सीढ़ी पर लगे टीनशेड की पाइप में गमछा से फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी परिजनों को सोमवार की सुबह हुई। घटना के लिए परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति को दोषी ठहराते हुए सादात-सैदपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझा कर डेढ़ घंटे बाद किसी तरह इसे समाप्त कराया। इस मामले में मृतक की पत्नी ने पिता-पुत्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कट्या गांव निवासी प्रभाकर उर्फ भुट्टन तिवारी (45) रोज की तरह रविवार की रात भी परिवार वालों के साथ खाना खाया। इसके बाद परिजन सो गए। रात में किसी समय भुट्टन छत पर जाने वाली सीढ़ी के ऊपर लगे टीनशेड की पाइप में गमछा के सहारे फांसी पर झूल गए। सुबह जगने पर परिवार के लोगों ने लटका शव देखा तो चीख-पुकार करने लगे। आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवा कर कब्जे में लेकर थाना लाई। इस घटना के लिए गांव के एक व्यक्ति को दोषी ठहराते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के साथ सुबह नौ बजे सादात-सैदपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों को समझा-बुझाकर डेढ़ घंटा बाद जाम समाप्त कराया। इसके बाद मार्ग पर आवागमन सुचारु हो सका। इस मामले में मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी ने गांव के ही पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में उसने आरोप लगाया कि इन लोगों से पति का जमीनी विवाद चल रहा था। इससे वह परेशान रहते थे। इसी कारण से वे आत्महत्या करने के लिए विवश हुए। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के पत्नी द्वारा आत्महत्या के लिए मजबूर करने के लिए पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed