{"_id":"5bb10c08867a557fec71d499","slug":"171538329608-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय न मिलने से आर्थिक स्थिति खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय न मिलने से आर्थिक स्थिति खराब
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। ग्राम रोजगार सेवक संगठन की बैठक रविवार को विकास भवन परिसर में हुई। इस मौेके पर अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नागेंद्र यादव ने कहा कि इस समय ग्राम रोजगार सेवक विषम परिस्थिति से गुजर रहे हैं। ढाई माह से मानदेय न मिलने से आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है। फिर भी मनरेगा को जनपद में पूरी निष्ठा के साथ संचालित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि फर्जी आदेश प्रत्येक विकास खंडों में जारी किया जा रहा है और कुछ अधिकारियों द्वारा रोजगार सेवकों का उत्पीड़न फर्जी आदेश से किया जा रहा है। अगर एक सप्ताह के अंदर फर्जी आदेश को वापस नहीं लिया जाता है तो जनपद के रोजगार सेवक विकास भवन में मनरेगा के साथ अन्य कार्यों एवं योजनाओं को बंद करके धरना-प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे। जिला महामंत्री राजकुमार चौबे ने कहा कि अगर मानदेय का भुगतान नहीं होता है तो मनरेगा जनपद में नहीं चलने दिया जाएगा और सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। बैठक में अभिषेक यादव, रामदुलार यादव, इंद्रजीत, विजय, रामविलास, अशोक, विकास, आलोक, नथुनी, रमेश, सुनील, राकेश, शीला देवी, सीमा यादव, संगीता देवी, सोनू अवस्थी, नीलम कुशवाहा, प्रतिमा सिंह सहित दर्जनों रोजगार सेवक उपस्थित थे। संचालन पिंटू पांडेय ने किया।