{"_id":"5b784d5c42c79246560421b2","slug":"171534610780-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी निकेतन गृह में लगा सीसीटीवी कैमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी निकेतन गृह में लगा सीसीटीवी कैमरा
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सैदपुर के रस्तीपुर स्थित स्वर्गीय शिवपूजन पाठक बाल गृह बालिका में डीएम के निर्देश के बाद सीसीटीवी कैमरा और बायोमेट्रिक मशीन लगा दी गई है। साथ ही बिजली, पीने के लिए शुद्ध पानी और रजिस्टर तक को दुरुस्त कर लिया गया है। अब कैमरे के जरिए बालिका गृह की हर प्रकार की गतिविधियों को जाना जा सकता है। देवरिया और मुजफ्फरपुर कांड के बाद प्रशासन काफी सतर्क है। छह अगस्त को जिला प्रोबेशन अधिकारी की टीम ने यहां जांच की और कई प्रकार की खामियां मिलने पर फटकार भी लगाई थी। उस समय तीन दिन की मोहलत देते सभी कमियों को दूर करने की चेतावनी दी गई थी।
जिले में कोई नारी शरणालय नहीं है। सैदपुर में एक एनजीओ की ओर से संचालित बालिका गृह में लड़कियों को जबकि घरेलू हिंसा से पीड़ित, परितक्य या कोर्ट के आदेश पर आसरा दिए जाने वाली महिलाओं को गोराबाजार के आशा ज्योति केंद्र पर अस्थाई रूप से रखा जाता है। सैदपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की योजना के तहत संचालित स्व. शिवपूजन पाठक बाल गृह बालिका रस्तीपुर सैदपुर में एसडीएम, सीओ और जिला प्रोबेशनरी अधिकारी ने छापेमारी की थी। इस केंद्र पर कुल 30 बालिकाएं रह रही हैं। यहां सीसीटीवी और बायोमेट्रिक मशीन नहीं होने पर संचालक को फटकार लगाई गई। इसके साथ ही आगंतुक रजिस्टर को मेंटेन करने के साथ ही बालिकाओं की गतिविधियों का भी हिसाब-किताब दुरुस्त रखने को कहा गया। जिला प्रोबेशनरी अधिकारी अनिल कुमार सोनकर ने बताया कि संचालक की ओर से पत्र भेजकर बताया गया है कि केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा समेत हर प्रकार की सुवधिओं मुहैया करा दी गई है। हम भी समय-समय पर इसकी जांच करते रहेंगे।