फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पहले दिन सकुशल संपन्न हुई सिपाही भर्ती परीक्षा

पहले दिन सकुशल संपन्न हुई सिपाही भर्ती परीक्षा

Mon, 18 Jun 2018 10:43 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
पहले दिन सकुशल संपन्न हुई सिपाही भर्ती परीक्षा
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा सोमवार को पहले दिन सकुशल संपन्न हो गई। दो दिनों तक चलने वाली परीक्षा में 42 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इनके लिए कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों पालियों में कुल 21216 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें से दस फीसदी परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए नियुक्त अधिकारियों की ओर से विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस एवं पीएसी की सिपाही भर्ती परीक्षा जिले में दो दिन 18 एवं 19 जून को आयोजित की गई है। परीक्षा में कुल 42 हजार अभ्यर्थी बैठेंगे। इनके लिए शहर से सटे विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन की परीक्षा के लिए निर्धारित समय से पहले ही अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पुरुषों के साथ ही बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थी भी परीक्षा देने पहुंची थीं। परीक्षा केंद्रों के बाहर द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन जांच-पड़ताल करने के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पहले दिन सुबह 10 से 12 एवं दोपहर में तीन से पांच बजे दूसरी पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए केंद्रों पर अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। इसके अलावा कई अधिकारियों ने भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लिया। शासन के कड़े निर्देश के क्रम में सभी केंद्रों पर सुरक्षा के लिहाज से चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा में पहले दिन कुल 21216 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें पहली पाली में 10608 परीक्षार्थी बैठे। जबकि दूसरी पाली में भी इतने ही परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। विभाग की माने तो दोनों पालियों की परीक्षा में करीब दस फीसदी परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हालांकि समाचार लिखे जाने तक परीक्षार्थियों की उपस्थिति और अनुपस्थिति को लेकर जोड़-घटाव चल रहा था। प्रत्येक केंद्रों पर पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा कराई गई। इसके लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा को संपन्न कराने की जिम्मेदारी टाटा कंसलटेंसी सर्विस को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed