{"_id":"5b16d3e14f1c1bf46e8b6395","slug":"171528222689-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीमुद्दीनपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के गांव करीमुद्दीनपुर स्थित पश्चिमी रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार की सुबह पटरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान करने में जुट गई है।
करीमुद्दीनपुर स्थित पश्चिमी रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार की सुबह कुछ लोगों ने रेलवे लाइन पर लगभग 55 वर्षीय व्यक्ति का शव देखा। थोड़ी ही देर में यह बात पूरे क्षेत्र में फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर दर्जनों लोग पहुंच गए और मृतक की पहचान करने में जुट गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौजूद लोगों से मृतक के संबंध में पूछताछ करने के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। बाद में शव को कब्जे में लेकर पुलिस थाने ले आई और उसकी पहचान में जुट गई। मृतक सफेद रंग की बनियान एवं गुलाबी रंग का जंघिया पहने हुए था। लोग आशंका व्यक्त कर रहे थे कि शायद रात में व्यक्ति किसी ट्रेन की जद में आ गया होगा, जिससे कटने से उसकी मौत हो गई।