{"_id":"5b16d3df4f1c1baa6e8b66e4","slug":"171528222687-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान से नकदी सहित आभूषण उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान से नकदी सहित आभूषण उठा ले गए चोर
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
जखनियां(गाजीपुर)। भुड़कुडा कोतवाली क्षेत्र के सेमऊर गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक मकान को खंगाला। इस दौरान 35 हजार नकदी सहित हजारों के जेवरात और कीमती कपड़ा लेकर चंपत हो गए। पीड़ित ने चोरों की सूचना पुलिस को दी। चोरी की इस घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। पीड़ित के भांजी की इसी माह शादी होने वाली है। शादी में देने के लिए बनवाए गए जेवर को चोर उठा ले गए।
सेमऊर गांव निवासी शंभू शर्मा का परिवार रोज की तरह सोमवार की रात भी खाना खाने के बाद सो गया। देर रात किसी समय चोर मकान के बरामदे का दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए। कमरा में रखे बाक्स रखा 35 हजार नकद सोने का कनफूल, नथुनी सहित कीमती कपड़ा लेकर फरार हो गए। सुबह परिवार के लोग जगने के बाद कमरा में गए तो बिखरे सामानों को देश उनके होश उड़ गए। बक्सा में जब सामानों की जांच-पड़ताल किया तो पता चला कि नकदी सहित, गहना और कीमती कपड़े गायब थे। चोरी की जानकारी होते ही मौके पर पास-पड़ोस के लोगों की भीड़ लग गई। पीड़ित शंभू शर्मा ने बताया कि 22 जून को भांजी खुशबू की शादी होने वाली है। 14 जून को उसका तिलक चढ़ाने के लिए जाना है। उसकी शादी के लिए नकदी और गहना रखा हुआ था, जिसे चोर चुरा ले गए। पीड़ित ने चोरों की जानकारी पुलिस को दी।