{"_id":"5b0ee26d4f1c1ba56e8b5662","slug":"171527702125-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राप्त आवेदन पत्रों पर विद्युत भार की स्वीकृति दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राप्त आवेदन पत्रों पर विद्युत भार की स्वीकृति दी
Updated Wed, 30 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिला उद्योग बंधु एवं स्वरोजगार बंधु की बैठक राइफल क्लब के सभागार में मंगलवार की शाम हुई। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता प्रथम, द्वितीय, तृतीय, उ.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जिला खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र, पुलिस अधीक्षक, विधिक बांट-माप आदि विभागों की समीक्षा की गयी। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि विद्युत वितरण खंड प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ की तरफ से क्रमश: 02, 06, 01 एवं 02 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसकी विद्युत भार की स्वीकृति कर दी गयी है।
जिलाधिकारी के बालाजी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजनांतर्गत वर्ष 2018-19 के लिए प्राप्त लक्ष्य 8260 के सापेक्ष 550 आवेदन पत्र विभिन्न बैंक शाखाओं में प्रेषित किया गया है। इसी प्रकार स्टैंड-अप इंडिया योजनांतर्गत वर्ष 2018-19 के लिए 99 लक्ष्य के सापेक्ष 31 आवेदन पत्र विभिन्न बैंक शाखाओं में प्रेषित कर दिए गए हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया, पुलिस अधीक्षक नगर, उद्यमी वशिष्ठ यादव, अक्षय दूबे, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र एवं अन्य उद्यमी उपस्थित थे।