{"_id":"5a3bf8934f1c1bc45b8bd746","slug":"171513879699-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम के हत्थे चढ़ा एक अन्तर जनपदीय लूटेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस टीम के हत्थे चढ़ा एक अन्तर जनपदीय लूटेरा
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली, नंदगंज और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से एक अंतर जनपदीय लुटेरे को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। उसे मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव के पास से वाहन चेकिंग के दौरान बुधवार की देर रात धर दबोचा गया। टीम ने उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा, 52 हजार नगद और 26 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए। गुरुवार को एसपी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी सोमेन वर्मा ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुहम्मदाबाद के प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए फिरोजपुर गांव के सामने वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच नंदगंज एसओ रवींद्र श्रीवास्तव और क्राइम ब्रांच की टीम साथ पहुंच गए और अपराध-अपराधियों के संबंध में बात-चीत कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली की शातिर अपराधी बबलू बिंद लाल रंग के पल्सर गाड़ी से गाजीपुर की ओर आ रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम वहीं रुक कर वाहन चेकिंग करने लगी। तभी गाजीपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार दो व्यक्तियों को रुकने के लिए पुलिस टीम ने इशारा किया। लेकिन बाइक चालक गाड़ी घुमाकर भागने लगे और वह फिसलकर गिर गए और फायरिंग करते हुए भागने लगे। लेकिन पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को धर दबोचा। जबकि दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ पर उसने अपना मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के अकटहिया गांव निवासी बबलू बिद उर्फ छोटू बताया। पुलिस टीम ने उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा, 52 हजार नगद और 26 ग्राम सोने का आभूषण बरामद किया। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश कुशीनगर जनपद, नंदगंज थाना क्षेत्र और मुहम्मदाबाद कोतवाली में हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। सफलता प्राप्त टीम में संजय पटेल, राणा प्रताप और फूलचंद यादव शामिल थे।
पकड़े गए बदमाश पर दर्ज हैं कई मुकदमे
गाजीपुर। एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि पकड़े गए बदमाश द्वारा नंदगंज थाना क्षेत्र के सम्मनपुर गांव स्थित नहर पुलिया के पास दो साथियों के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज है। मुहम्मदाबाद कोतवाली में धारा 307, आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र में पकड़े गए आरोपी द्वारा दो व्यक्ति से लूट और गोली मारकर हत्या करने का मामला दर्ज है।