फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने दिया धरना

काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने दिया धरना

Thu, 30 Nov 2017 11:05 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने दिया धरना
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिक्षक संघ इकाई द्वारा अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के आह्वान पर उच्च शिक्षा बचाओ दिवस गुरुवार को मनाया गया। इस अवसर पर पीजी कालेज के प्रशासनिक भवन के सामने शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों ने केंद्र सरकार की उच्च शिक्षा एवं शिक्षक विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए सरकार से मांग किया कि 7वें वेतन आयोग की संस्तुतियों की विसंगतियों को दूर कर उसे अविलंब लागू किया जाए।
विज्ञापन

सभी शिक्षकों ने 12 दिसंबर को लखनऊ में होने वाले धरना-प्रदर्शन में भाग लेने का संकल्प लिया। धरना में डा. बद्रीनाथ सिंह, डा. डीआर सिंह, डा. एसडी सिंह परिहार, डा. सत्येंद्रनाथ सिंह, डा. सुधीर कुमार सिंह, डा. अवधेश कुमार सिंह, डा. रामदुलारे, डा. योगेश कुमार, डा. रविशंकर सिंह कुशवाहा, डा. अंजली मिश्रा, डा. दिनेश कुमार सिंह, डा. बासुदेव राम, डा. विनय कुमारदुबे आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रो. विनय कुमार सिंह तथा संचालन संगठन के महामंत्री डा. जी सिंह ने किया। जमानिया संवाददाता के अनुसार हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिक्षक संघ द्वारा अखिल भारतीय विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक संघ के आह्वान पर महाविद्यालय इकाई के महामंत्री डा. सुरेंद्र तिवारी की सूचना पर संघ के अध्यक्ष डा. शरद कुमार के नेतृत्व में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने काली पट्टी बांधकर सप्तम वेतन आयोग की संस्तुतियों में विद्यमान विसंगतियों को दूर कराने के लिये पठन-पाठन कार्य ठप कर धरना दिया। इस अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष एवं वर्तमान प्राचार्य डा. देवेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा आज संकट से जूझ रही है। एक ही संस्था में पांच ढंग के स्थाई, मानदेय, स्ववित्तपोषित, उच्चतम न्यायालय के आदेश पर कार्यरत पर्यावरण शिक्षक तथा प्रबंधकीय व्यवस्था में शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें स्थाई शिक्षकों को छोड़ दिया जाय तो प्राय: सभी प्रकार के शिक्षक शोषण के शिकार हैं। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी डा. अखिलेश कुमार, उपाध्यक्ष डा. विमला देवी, डा. मदन गोपाल सिन्हा, डा. अरुण कुमार डा. संजय कुमार सिंह, डा. कंचन कुमार राय, मनीष कुमार सिंह, डा.मातेश्वरी प्रसाद सिंह, डा. ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, डा. नीतू सिंह, डा. रविन्द्र कुमार मिश्र, डा. संजय कुमार सिंह, डा. जितेंद्र कुमार सिंह, डा. अंगद प्रसाद तिवारी, डा. अरुण कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन इकाई के महामंत्री एवं हिंदी विभाग के अध्यक्ष डा. सुरेन्द्र तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed