{"_id":"5a0f17814f1c1b69678bc404","slug":"171510938497-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती में धांधली करने वाला भेजा जाएगा जेल : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती में धांधली करने वाला भेजा जाएगा जेल : सीएम
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शुक्रवार को लंका मैदान में निकाय चुनाव की जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से खुद को जोड़ते हुए कहा कि बहुत जल्द बड़े पैमाने पर सरकारी भर्तियां निकाली जाएंगी। नौकरियों में किसी भी व्यक्ति ने धांधली किया तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा। इसके साथ ही उसकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। भर्ती के दौरान धांधली करने वालों की गलती क्षम्य नहीं होगी।
निर्धारित समय से लगभग सवा घंटे विलंब से गाजीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकारी भर्तियों में अब भाई, भतीजावाद और किसी विशेष जिले का बोलबाला नहीं होगा। कोर्ट ने अब सरकारी भर्तियों में रोक लगानी बंद कर दी है। हमने सरकारी भर्ती की पारदर्शी व्यवस्था प्रस्तुत की है। प्रदेश सरकार 47 हजार पुलिस में तथा एक लाख 76 हजार शिक्षकों की भर्ती पारदर्शी तरीके से करने जा रही है। इसमें किसी ने भी गलत किया तो उसको उसके किए की सजा मिलनी तय है। कहा कि बीते 15 वर्षों से देश का किसान तबाह था। केन्द्र में 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद सूखा राहत पैकेज प्रदेश को दिया गया, लेकिन सरकार उसे 2017 तक नहीं बांट पाई । 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया गया। कहा कि बिजली का लाभ अब कुछ जिलों को नहीं, बल्कि सभी जिलों को बराबर मिलेगा। जितनी बिजली लखनऊ को मिलेगी, उतनी ही इस जिले को भी मिलेगी। पूरे प्रदेश के सभी नगर निकायों के माध्यम से एलईडी स्ट्रीट लगाने का कार्य किया जा रहा है। बहुत से नगर निकायों में यह कार्य पूरा भी हो गया है। प्रत्येक गांव और मजरों को बिजली से जोड़ा जाएगा। जब सत्ता संभाली थी तो उस समय प्रदेश के एक लाख 70 हजार मजरों में बिजली नहीं थी। पांच महीने में सरकार ने काफी संख्या में मजरों तक बिजली पहुंचा दी है। कहा कि प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकार है। यदि जिले की जनता ने सभी आठों नगर निकायों में चेयरमैन व सभासद समेत भाजपा प्रत्याशयों को चुनाव जितवाया, तो निश्चित तौर पर जमीनी स्तर पर जिले का विकास होगा। क्योंकि केन्द्र से लेकर प्रदेश व नगरीय निकाय तक एक ही पार्टी की सरकार होगी।