{"_id":"59ecdaed4f1c1b68678b7011","slug":"171508694765-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर मुर्गा व्यवसायी को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर मुर्गा व्यवसायी को लूटा
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरदह ( गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के जमुवारी गांव के पास रविवार की शाम बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश तमंचा से आतंकित कर मुर्गा व्यवसायी से 16 हजार रुपये और बाइक लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धनेेशपुर गांव निवासी सनाउल्लाह अंसारी शाम करीब साढ़े छह बजे अपनी बाइक से मरदह आ रहा था। जैसे ही मरदह-जलालाबाद स्थित जमुवारी गांव के पास पहुंचा। पीछे से एक ही बाइक पर आ रहे तीन नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। बदमाशों ने मुर्गा व्यवसायी की एक कनपटी पर तमंचा सटा दिया और उसके पास मौजूद 16 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद बदमाश व्यवसायी की बाइक छीनकर तमंचा हवा में लहराते फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित चीखने-चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। प्रभारी थानाध्यक्ष राधेश्याम त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर जांच चल रही है। उधर कासिमाबाद सीओ डॉ. कृष्णकांत सरोज ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।