{"_id":"598f428e4f1c1b061c8b4b38","slug":"171502560910-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में कटी चोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में कटी चोटी
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिले के दो थान क्षेत्रों में शनिवार को पांच महिलाओं की चोटी कटने का मामला प्रकाश में आया है। चोटी कटने की जानकारी होते ही लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। इससे बचने के लिए लोग अपने घरों के मुख्य दरवाजे पर नीबू, मिर्चा और नीम की पत्ती टांग रहे हैं।
सैदपुर संवाददाता के अनुसार जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के बीरीबारी गांव निवासी विनोद यादव की पत्नी पूनम यादव (25) सादात थाना क्षेत्र के गौरा गांव स्थित अपने मायके आई थी। अचानक उसके सिर में दर्द होना शुरू हो गया और उसको चक्कर आने लगा तो वह बैठ गई और परिवार वालों को बुलाने लगी। जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो उसकी चोटी कटकर गिरी हुई थी। वह बेहोश थी। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। इसी क्रम में स्थानीय थाना क्षेत्र के राजनपुर गांव निवासी अरुण कुमार की पत्नी रंजना (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में चोटी कट गई। शोर मचाने पर परिजन जब पहुंचे तो देखा कि विवाहिता की चोटी कटकर गिरी हुई थी। जमानिया संवाददाता के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित देवी दयाल मार्ग लोदीपुर मुहल्ला निवासी भीम विश्वकर्मा की पत्नी गीता देवी (21) की शुक्रवार की देर रात चोटी कटकर गिर गई। पीड़िता ने बताया कि रात 11 बजे घर का कार्य समाप्त करने के बाद जैसे ही अपने कमरे के लिए वापस लौट रही थी। उसे लगा कि पीछे से उसका कोई बाल पकड़ कर खींच रहा है। जैसे ही उसने पीछे मुड़कर देखा तो कोई नहीं था। जैसे ही उसकी नजर नीचे पड़ी तो उसकी चोटी कटकर जमीन पर गिरी हुई थी। दाउदपुर गांव में गोरख यादव की पत्नी रिंकी (24) की रहस्यमय परिस्थितियों में चोटी कट गई। शाहपुर लटिया गांव निवासी लालचंद्र राम की पुत्री ऋतु (13) की चोटी कट गई। बेहोशी की हालत में परिजनों ने उसे पीएचसी में भर्ती कराया। क्षेत्र में बाल कटने की अफवाह के साथ ही तरह तरह के टोटके लोगों की ओर से अपनाए जा रहे हैं। लोगों द्वारा नीबू, मिर्चा और नीम की पत्ती घर के दरवाजे पर लटकाई जा रही है।