{"_id":"598f40b64f1c1b362a8b4961","slug":"171502560438-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल राज्यमंत्री देंगे नई दिल्ली के लिए नई ट्रेन का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल राज्यमंत्री देंगे नई दिल्ली के लिए नई ट्रेन का तोहफा
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा रविवार को सिटी रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में जिले के लोगों को कई सौगात प्रदान करेंगे। इस अवसर पर वह फतेहपुर अटवा हाल्ट का शिलान्यास करने के साथ ही देश की राजधानी नई दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। बारिश से बचाव के लिए वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया गया है।
स्थानीय सिटी रेलवे स्टेशन पर 13 अगस्त को दिन में बारह बजे एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा गाजीपुर सिटी-बांद्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस एवं गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनस-गाजीपुर सिटी सुहेलदेव एक्सप्रेस की आवृत्ति में वृद्धि के साथ ही गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनस-गाजीपुर सिटी द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस और वाटर वेंडिंग मशीन का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा रेल राज्यमंत्री छपरा-औड़िहार रेलखंड में शहबाजकुली एवं गाजीपुर सिटी स्टेशनों के बीच फतेहपुर अटवा हाल्ट स्टेशन का शिलान्यास करेंगे। समारोहपूर्वक आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम की पिछले कई दिनों से की जा रही तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। मालगोदाम से पहले सर्कुलेटिंग एरिया पर भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। शनिवार को स्टेशन परिसर की साफ-सफाई के साथ ही सड़क की पिचिंग की गई। रेल राज्यमंत्री 14 अगस्त को दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर नवीनीकृत यात्री सुविधाओं का शुभारंभ दिन में तीन बजे करेंगे।