{"_id":"596ba8e54f1c1b167c8b4798","slug":"171500227813-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते समय पोखरे में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते समय पोखरे में डूबने से युवक की मौत
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गौसलाजमपुर गांव में रविवार को पोखरे में नहाते समय एक युवक की डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दिए बिना ही ग्रामीणों की मदद से शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव के पश्चिमी छोर पर स्थित पोखरे में बरसात का पानी भर जाने से गांव के बच्चे प्राथमिक पाठशाला की छत से कूदकर पोखरी में नहा रहे थे। आज सुबह करीब 8 बजे उमाशंकर यादव का पुत्र बृजेश यादव (18) भी अपने साथियों के साथ पोखरी में नहाने गया था। गांव के अन्य लड़कों की तरह ही उसने भी स्कूल की छत से पोखरी में छलांग लगा दी। जब वह काफी देर तक पानी से बाहर नहीं आया तो उसके साथी शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला। आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण उसे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन युवक का शव लेकर घर चले आए। पुलिस को बिना सूचना दिए ही परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना से गांववासियों में शोक की लहर दौड़ गई।