{"_id":"62af6153dff2920fa426b6d8","slug":"17-sent-to-jail-for-stone-pelting-ghazipur-news-vns659752298","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथराव के मामले में 17 को भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पथराव के मामले में 17 को भेजा गया जेल
विज्ञापन
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एवं केबिन में पथराव के मामले में पुलिस ने 17 नामजद एवं 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश कर रही है। इधर जमानिया स्टेशन चौकी प्रभारी वंशनारायन की तहरीर पर पकड़े गए युवकों के विरुद्ध दस विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है और पूछताछ के पास रविवार की सुबह सभी 17 आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
मालूम हो कि रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म मालगाड़ी सहित बाजार रेलवे क्रासिंग स्थित केबिन में पथराव करने के आरोप में इन युवकों को पकड़ा गया है। शनिवार की सुबह उपद्रवी युवक रेलवे स्टेशन पहुंचे और नई भर्ती नीति के विरोध में पथराव करने लगे। इस दौरान कुछ युवक ने केबिन पर भी पथराव किया। इसमें गेटमैन सोनू ने गेट बंद कर अपनी जान बचाई। पथराव की सूचना पर बड़ी संख्या में एसडीएम भारत भार्गव सीओ जमानिया हितेंद्र सिंह दिलदारनगर आरपीएफ निरीक्षक बाल गंगाधर और जीआरपी चौकी प्रभारी शिव सागर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और युवकों को खदेड़ना शुरू किया। इसमें करीब 17 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस संबंध में सीओ जमानिया हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर पथराव करने वाले 17 युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गये युवकों में जमानिया कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी विवेकानंद यादव पप्पू यादव विकास यादव नगर के दुरहिया के सैय्यद जेड हरपुर निवासी श्रवण यादव खिजिरपुर गांव निवासी यशवंत यादव सोनू कुमार सौरभ यादव करंडा थाना क्षेत्र के बडेसर गांव निवासी विपिन यादव धरम्मरपुर गांव निवासी श्रवण यादव प्रदीप दिलदारनगर थाना क्षेत्र के दिलदारनगर निवासी मनीष गुप्ता संदीप कुमार चंदौली जनपद धीना थाना क्षेत्र के बहोरा चंदेल निवासी अभय कुमार रेमा गांव निवासी छोटू विश्वकर्मा नौशाद अली और वाराणसी के महमूरगंज निवासी अमन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।