फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   17 sent to jail for stone pelting

पथराव के मामले में 17 को भेजा गया जेल

Sun, 19 Jun 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
17 sent to jail for stone pelting
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एवं केबिन में पथराव के मामले में पुलिस ने 17 नामजद एवं 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश कर रही है। इधर जमानिया स्टेशन चौकी प्रभारी वंशनारायन की तहरीर पर पकड़े गए युवकों के विरुद्ध दस विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है और पूछताछ के पास रविवार की सुबह सभी 17 आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म मालगाड़ी सहित बाजार रेलवे क्रासिंग स्थित केबिन में पथराव करने के आरोप में इन युवकों को पकड़ा गया है। शनिवार की सुबह उपद्रवी युवक रेलवे स्टेशन पहुंचे और नई भर्ती नीति के विरोध में पथराव करने लगे। इस दौरान कुछ युवक ने केबिन पर भी पथराव किया। इसमें गेटमैन सोनू ने गेट बंद कर अपनी जान बचाई। पथराव की सूचना पर बड़ी संख्या में एसडीएम भारत भार्गव सीओ जमानिया हितेंद्र सिंह दिलदारनगर आरपीएफ निरीक्षक बाल गंगाधर और जीआरपी चौकी प्रभारी शिव सागर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और युवकों को खदेड़ना शुरू किया। इसमें करीब 17 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस संबंध में सीओ जमानिया हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर पथराव करने वाले 17 युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गये युवकों में जमानिया कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी विवेकानंद यादव पप्पू यादव विकास यादव नगर के दुरहिया के सैय्यद जेड हरपुर निवासी श्रवण यादव खिजिरपुर गांव निवासी यशवंत यादव सोनू कुमार सौरभ यादव करंडा थाना क्षेत्र के बडेसर गांव निवासी विपिन यादव धरम्मरपुर गांव निवासी श्रवण यादव प्रदीप दिलदारनगर थाना क्षेत्र के दिलदारनगर निवासी मनीष गुप्ता संदीप कुमार चंदौली जनपद धीना थाना क्षेत्र के बहोरा चंदेल निवासी अभय कुमार रेमा गांव निवासी छोटू विश्वकर्मा नौशाद अली और वाराणसी के महमूरगंज निवासी अमन कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed