{"_id":"62bde777ea0ac820fa7a4e25","slug":"1661-beneficiaries-found-money-will-invest-in-business-ghazipur-news-vns661618269","type":"story","status":"publish","title_hn":"1661 लाभार्थियों ने पाया धन, कारोबार में लगाएंगे मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1661 लाभार्थियों ने पाया धन, कारोबार में लगाएंगे मन
विज्ञापन
प्रदेश की राजधानी में बृहस्पतिवार को ऋण मेला, वार्षिक ऋण योजना का शुभारंभ और लाभार्थियों से सीएम के संवाद का सजीव प्रसारण जनपद केएनआइसी सभागार में किया गया। जिसमें जिलाधिकारी एमपी सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, उपायुक्त उद्योग अजय गुप्ता, एलडीएम सूरजकांत, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वीके सिंह समेत आठ लाभार्थी वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े। जनपद में विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत कुल 1661 लाभार्थियों में कुल 4133.41 लाख का ऋण/स्वीकृति पत्र वितरण किया गया।
एनआईसी में विभिन्न रोजगार परक योजनाओं के लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने ऋण वितरण के स्वीकृत पत्र दिए। ऑनलाइन रोजगार संगम ऋण मेले में जिलाधिकारी एमपी सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने संयुक्त रूप से पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना से इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयरिंग के लिए संतोष कुमार राम को 10 लाख, वेल्डिंग कार्य के लिए सौरभ गुप्ता को 10 लाख, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में मिल्क प्रोडक्ट्स के लिए अंशुमान सिंह को 10 लाख, प्रिटिंग प्रेेस के लिए शालिनी गुप्ता को 10 लाख, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण के लिए सहायता योजना में जूट वाल हैगिंग के लिए अंजू बब्लू सोनकर को 5 लाख, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में मोबाईल शॉप के लिए हरिओम कश्यप को 1.70 लाख, ई रिक्शा के लिए मो साजिद को 1.34 लाख तथा मुख्यमंत्री माटी कला योजनान्तर्गत माटी कला के लिए फेकू प्रजापति को 1.50 लाख का सांकेतिक चेक प्रदान किया गया। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने रोजगारपरक योजनाओं के लाभार्थियों को प्राप्त ऋण का सदुपयोग कर स्वाबलंबी एवं आत्मनिर्भर बनने की शुभकामनाएं दी।