{"_id":"5c9bbc7abdec22147609eb43","slug":"161553710202-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई बोर्ड परीक्षा: परीक्षा में नहीं बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा: परीक्षा में नहीं बैठे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में बुधवार को दसवीं कक्षा के छात्रों की फाउंडेशन आफ आईटी एवं बारहवीं के परीक्षार्थियों की इकोनामिक्स प्रश्नपत्र की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। दोनों परीक्षा में कुल 81 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित नहीं हुए।
सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंड्री एजुकेशन की बोर्ड परीक्षा में आज दसवीं के छात्रों की फाउंडेशन आफ आईटी एवं बारहवीं के छात्रों की इकोनामिक्स प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित थी। इन दोनों परीक्षा में 3601 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 3520 ने परीक्षा दी जबकि 81 ने परीक्षा छोड़ दी। दसवीं में 3141 में 3091 उपस्थित तथा 50 अनुपस्थित एवं बारहवीं में 460 में 31 उपस्थित नहीं हुए जबकि 429 परीक्षा में बैठे। शाहफैज पब्लिक स्कूल के निदेशक डा. नदीम अदहमी ने बताया कि दसवीं में पंजीकृत 572 में 561 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे एवं 11 ने परीक्षा नहीं दी। जबकि बारहवीं में 161 में 142 उपस्थित तथा 19 अनुपस्थित रहे। एमजेआरपी पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य राकेश पांडेय ने बताया कि दसवीं में 498 में 13 अनुपस्थित तथा 485 उपस्थित एवं बारहवीं में 61 में 57 उपस्थित तथा चार ने परीक्षा नहीं दी।
तूलिका पब्लिक स्कूल के निदेशक सौरभ उपाध्याय के अनुसार दसवीं में 869 परीक्षार्थियों में नौ अनुपस्थित तथा 860 उपस्थित एवं बारहवीं में सभी 42 परीक्षा में उपस्थित रहे। सेंट्रल स्कूल के प्रधानाचार्य के प्रसाद ने बताया कि दसवीं में 258 में 255 उपस्थित तथा तीन परीक्षा में नहीं बैठे। जमानिया संवाददाता के अनुसार सनशाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि फाउंडेशन आफ आईटी की परीक्षा में 216 में 214 उपस्थित तथा दो अनुपस्थित एवं इकोनामिक्स में 114 में 112 उपस्थित एवं दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नंदगंज संवाददाता के अनुसार रेनबो माडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य अमिताभ मुखोपाध्याय ने बताया कि दसवीं में 87 में दो ने परीक्षा छोड़ दी। शेष 85 परीक्षा में बैठे। जबकि बारहवीं में 35 में एक अनुपस्थित तथा 34 उपस्थित रहे। वेद इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य रिचा श्रीवास्तव ने बताया कि दसवीं में 463 में 456 उपस्थित एवं सात अनुपस्थित तथा इकोनामिक्स में 47 में 42 परीक्षा में बैठे जबकि पांच नहीं बैठे। गौरीशंकर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेश्वर सिंह ने बताया कि 178 में तीन अनुपस्थित तथा 175 ने परीक्षा दी। शुक्रवार को दसवीं के छात्रों की सोशल साइंस की परीक्षा होगी।