{"_id":"5c8fe0d5bdec221448558f1f","slug":"161552933077-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा ही मनुष्य के जीवन का आधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा ही मनुष्य के जीवन का आधार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादात(गाजीपुर)। शिक्षा ही मनुष्य के जीवन का आधार है। शिक्षा के बिना मनुष्य पशु के समान है। यह बातें संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने रविवार की शाम क्षेत्र के वृंदावन स्थित एमएसएस कान्वेंट पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि कही।
उन्होंने कहा कि हमें अपने पाल्यों के अंदर बचपन से ही राष्ट्रभक्ति एवं देशहित की भावनाओं को भरना चाहिए। बच्चों को शिक्षित करना आज बेहद ही महत्वपूर्ण हो गया है। बच्चों को संस्कृति, संस्कार और भारतीयता से परिपूर्ण करने की जरूरत है। धर्म, दर्शन, वेद, पुराणों को भी आत्मसात कराना चाहिए। इसके पहले उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। इस मौके हुरमुजपुर हाल्ट वासियों ने 55149 पैसेंजर ट्रेन के ठहराव की मांग की। इस अवसर पर रामनगीना यादव, विरेंद्र सिंह, चंदप्रकाश चौबे, विश्वजीत पवारु, जयश्री, राजू चौहान, बृजेश आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता रामलछन यादव एवं संचालन शैलेश बागी ने किया। अंत में प्रबंधक सभाजीत यादव ने धन्यवाद प्रकट किया।