फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   लोकतंत्र का हिस्सा बन चुनेंगे मजबूत सरकार

लोकतंत्र का हिस्सा बन चुनेंगे मजबूत सरकार

Fri, 15 Mar 2019 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र का हिस्सा बन चुनेंगे मजबूत सरकार
गाजीपुर। लोकसभा चुनाव में पहली बार अपने मत का प्रयोग करने वाले युवाओं में एक अलग ही जोश खरोश देखने को मिल रहा है। यह युवा विकास के पक्षधर हैं। इनका कहना है कि हमारा मुद्दा विकास है, जो जनप्रतिनिधि विकास करेगा, हम उसे वोट देंगे। देश की नयी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त और बेरोजगारी दूर करने वाली हो। उनका कहना है कि मत का अधिकार मिलने से वह लोकतंत्र का एक हिस्सा बन गए है। वह अपने मत का जाति-धर्म से उपर उठकर प्रयोग कर देश में मजबूत सरकार का गठन करेंगे। कहा कि एक वोट में बहुत बड़ी ताकत है। यह देश का भविष्य बना और बिगाड़ सकता है। इसे काफी सोच-समझकर देना है। इस वोट के लिए बड़े-बड़े नेता तथा मंत्री उनका हाथ जोड़ते हैं।
विज्ञापन

करंडा क्षेत्र के पुरैना गांव के आलोक मणि त्रिपाठी इस बार लोकसभा के चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे। उनका मानना है कि इससे अब लग रहा है कि वह भी लोकतंत्र का एक हिस्सा बन गए हैं। मताधिकार देश का सबसे बड़ा अधिकार है, मत देकर वह लोकतंत्र का हिस्सा बन सकते हैं।
विज्ञापन

पुरैना गांव की कुमारी प्रांजल द्विवेदी भी इस अवसर को किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहती हैं। उनका कहना है कि वह पहली बार मतदान अवश्य करेंगी। इसके लेकर उनके भीतर एक अलग उत्साह बना हुआ है। बताया कि इस मत की ताकत है कि इसके लिए पीएम से लेकर नेता तक हाथ जोड़ते हैं। शहर के शिवांग सिंह का कहना है कि वह आगामी चुनाव में अपने मत का प्रथम प्रयोग विकास के नाम पर करेंगे। वह इस अवसर को बहुत ही कीमती मानते हुए कहते हैं कि एक मत के बल पर ही हमें देश में कई अधिकार मिले हुए हैं। सरकार से हम जिस भी चीज की अपेक्षा करते हैं। उसकी बड़ाई या आलोचना भी करते हैं, इन सभी के पीछे उस वोट का ही महत्व होता है। पीरनगर की ऋचा राय भी पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगी। हाल ही में उनका मतदाता पहचान पत्र बना है। इसके बाद से वह स्वयं को संविधान प्रदत्त लोकतंत्र की मजबूती का एक हिस्सा मान रही है। कहा कि अब वह जनप्रतिनिधियों को अपनी वोट की ताकत का एहसास करा सकती है। भ्रष्टाचार मुक्त देश तथा विकास के नाम पर वह पहली बार मत के प्रयोग पर बल दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed