{"_id":"5bfd7c78bdec22417f79f446","slug":"161543339128-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की नौबत आते ही जांच स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट की नौबत आते ही जांच स्थगित
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिरनो/मरदह। हाईकोर्ट के आदेश पर बिरनो ब्लॉक अंतर्गत सरदरपुर ग्रामसभा में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता की जांच करने के लिए मंगलवार को टीम गांव में पहुंची थी। इस दौरान पोखरे की खुदाई को लेकर ग्राम प्रधान के पति और एक व्यक्ति के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई। इससे अधिकारियों ने यह कहते हुए जांच स्थगित कर दी कि अगली बार पुलिस की मौजूदगी में जांच होगी।
जिला उद्यान अधिकारी के निर्देश फर विभागीय कर्मचारी छांगुर प्रसाद मौर्य एवं विनोद यादव सरदरपुर गांव में जांच के लिए पहुंचे। सबसे पहले पोखरा की खुदाई का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव निवासी एक व्यक्ति से पूछा कि पोखरा की खुदाई हुई है या नहीं, इस पर उसने बताया कि पोखरा की खुदाई कभी नहीं कराई गई है। इतना सुनते ही वहां मौजूद ग्राम प्रधान पति और उस व्यक्ति के बीच वाद विवाद हो गया। इससे नाराज जांच अधिकारी विनोद यादव द्वारा जांच स्थगित कर दी गई। जांच अधिकारी छांगुर राम मौर्य शिकायतकर्ता पूर्व प्रधान अपील पर हाईकोर्ट के निर्देश पर जांच करने पहुंचे थे, लेकिन प्रधान पति और गांव के एक व्यक्ति से मारपीट पर अमादा होने पर जांच स्थगित कर दी। अब जांच दूसरे दिन पुलिस की मौजूदगी में होगी।