{"_id":"5bc4cee0bdec22694123c0be","slug":"161539624672-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत मजदूर पंचायत ने फूंका अधीक्षण अभियंता का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत मजदूर पंचायत ने फूंका अधीक्षण अभियंता का पुतला
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। समस्याओं के निराकरण नही होने तथा बार-बार अधिकारियों के यहां गुहार लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की। नाराज विद्युत मजदूर पंचायत संबद्ध हिंद मजदूर सभा की ओर से सोमवार को अधीक्षण अभियंता का पुतला फूंका गया। इस मौके पर कर्मचारियों ने कहा कि अगर प्राइवेट मीटर रीडरों, डिस्कनेक्शन टीम, प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटरों के वेतन भुगतान की समस्या को जल्दी ही दूर नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके पूर्व संविदा कर्मियों एवं प्राइवेट मीटर रीडरों, डिस्कनेक्शन टीम, प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटरों ने कार्य बहिष्कार कर मंडल कार्यालय पर गेट मीटिंग किया।
सभा का संचालन कर रहे विद्युत मजदूर पंचायत के प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि यदि पूर्व के समझौते अनुसार संविदा कर्मियों एवं प्राइवेट मीटर रीडरों, डिसकनेक्शन टीम, प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटरों का भुगतान 14 अक्तूबर तक कर दिया जाता तो आज यह नौबत नहीं आती। अब बाध्य होकर समस्त संविदाकर्मी, प्राइवेट मीटर रीडर, प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटर, डिस्कनेक्शन गैंग आज से पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार पर नहीं जाता। विद्युत मजदूर पंचायत संविदा मस्ट्रोल संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह ने अधीक्षण अभियंता पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि अधीक्षण अभियंता सिर्फ झूठा आश्वासन देते हैं। तय किया गया कि समस्त संविदाकर्मी, प्राइवेट मीटर रीडर, प्राइवेट कंप्यूटर आपरेटर, डिसकनेक्शन गैंग का जब तक पीछे के बकाया भुगतान नहीं हो जाता है तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। सभा में विजय शंकर राय, अजय विश्वकर्मा, संजय यादव, शिवराम सिंह, सुनील राय, अनिल यादव, आशीष, प्रमोद यादव, जवाहर पटवा, कृष्णकान्त सिंह, नरेन्द्र यादव, बद्रीचंद्र, हरिकेश कुशवाहा, बच्चू यादव, सुनिल यादव आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता इंसाफ अली ने किया।