फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ट्रेन से कटकर विवाहिता की मौत, गिरकर युवक घायल.

ट्रेन से कटकर विवाहिता की मौत, गिरकर युवक घायल.

Mon, 08 Oct 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर विवाहिता की मौत, गिरकर युवक घायल.
दिलदारनगर/जमानिया(गाजीपुर)। दिलदारनगर थाना और जमानिया कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को ट्रेन की जद में आने से जहां एक विवाहिता की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चलती ट्रेन से गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

दिलदारनगर थाना क्षेत्र के उसिया गांव निवासी हरिनारायण की पत्नी संध्या देवी (24) सोमवार की सुबह किसी कार्यवश रेलवे लाइन के किनारे गई थी। इसी बीच किसी ट्रेन की जद में आने से कट कर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर मृतका के परिजनों के साथ ही ग्रामीण पहुंच गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर जमानिया कोतवाली क्षेत्र के दरौली स्टेशन से कुछ दूरी पर हरबल्लमपुर गांव के पास दिन में करीब 12 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन से बक्सर किसी ट्रेन से जा रहा बिहार प्रांत के सासाराम गांव निवासी मोहम्मद कासिम खां का पुत्र राजू (32) गिर गया, जिससे उसका बांया पैर कट गया। पास ही रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे रेल कर्मियों ने उसे देखा तो तत्काल घटना की सूचना डायल 100 और 108 एंबुलेंस को दी। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घायल युवक से पूछताछ के बाद मोबाइल से घटना की सूचना घायल के परिजनों को दी। कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मी ग्रामीणों की मदद से घायल को नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार बाद के उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed