{"_id":"5bbb97ff867a55281719f515","slug":"161539020799-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से विवाहिता की मौत
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के रकसहां गांव की दलित बस्ती में रविवार की देर शाम जलने से संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कविता देवी (25) की शादी 28 फरवरी 2015 को दिलदारनगर थाना क्षेत्र के रकसहां गांव निवासी सियाराम के पुत्र रामप्रवेश राम से हुई थी। उसकी एक पुत्री काजल (2) तथा पुत्र कृष्ण कुमार (1) है। रविवार की देर शाम करीब सात बजे संदिग्ध अवस्था में झुलसने से कविता की मौत हो गई। ससुराल के लोगों ने इसकी सूचना मृतका के मायके वालों को दी। सूचना मिलते के बाद मृतक का भाई आया और सोमवार की सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि मृतका के भाई की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विवाहिता की मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। मायके वालों की तरफ से अगर मामले की तहरीर दी गई तो रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस घटना को लेकर बस्तीवासियों में तरह-तरह की चर्चा होती रही। सभी घटना को अपने-अपने नजरिए से देखते हुए इसकी चर्चा करते रहे।