फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   तीन दिन से ठप है कई गांवों की बिजली

तीन दिन से ठप है कई गांवों की बिजली

Sat, 08 Sep 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन से ठप है कई गांवों की बिजली
दिलदारनगर। बीते दिनों आई आंधी-पानी के दौरान खंभा टूटने से तीन दिन से करीब एक दर्जन गांव की बिजली आपूर्ति ठप है। इसकी वजह से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारी आपूर्ति सुचारु कराने को लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष गहराता जा रहा है। उनका गुस्सा कभी भी सड़क पर दिख सकता है।
विज्ञापन

बीते बुधवार को देर रात आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई थी। जिसमें नाथूपुर पेट्रोल पंप के पास दो खंभे और तार टूटकर पानी भरे खेत में गिर गया था। इसके साथ ही कई जगहों पर क्रास आर्म और तार टूट गया है। इससे फूली, कुशी, आलमगंज, दौदही, रसुलपुर, शेरपुर, शाहपुर, नाथुपुर, जोगियामार, धानौता आदि गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। उपभोक्ताओं ने सोचा कि जल्द से जल्द विभाग खंभा और तारों को दुरुस्त कराकर आपूर्ति चालू करा देगा, लेकिन तीसरे दिन शनिवार को लोगों को बिजली का दर्शन नहीं हुआ। राजेश यादव बबलू, खां, झबलू श्रीवास्तव, मनोज यादव, बच्चा पांडेय, अनिल पांडेय आदि ने कहा कि विभाग की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। तीन दिनों से बिजली गायब होने से एक तरफ जहां लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं, वहीं पानी के लिए इधर-उधर की दौड़ लगानी पड़ रही है। आपूर्ति के संबंध में बात करने पर अधिकारी सिर्फ जल्द से जल्द चालू कराने का आश्वासन दे रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो वह सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस संबंध में जेई आरके सिन्हा ने बताया कि बीते दिनों आई आंधी के दौरान पानी भरे खेतों में दो पोल एवं तार टूट गया है। पोल उपलब्ध होते ही उसे लगवाकर दो दिनों में आपूर्ति चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed