{"_id":"5b7b07d842c7924633076cef","slug":"161534789592-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट लगने से दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट लगने से दो लोगों की मौत
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। मरदह और शादियाबाद थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में करेंट की जद में आने से दो लोगों की मौत हो गई। एक शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि दूसरे का पंचनामा भरकर परिवार वालों को सौंप दिया।
मरदह संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के दुर्खुर्शी सोनहा गांव निवासी विशुनी यादव का पुत्र रामनिहोर यादव (59) रविवार की करीब 12 बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने पंपिंग सेट पर पहुंच गया। मोटर चलाने के लिए जैसे ही उसने स्टार्टर के बटन पर हाथ रखा, करेंट की जद में आ गया और चिल्लने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने दुर्घटना की जानकारी परिवार के लोगों के दी। परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में रामनिहोर को उपचार के लिए मऊ स्थित प्राइवेट अस्पताल में ले गए। यहां पर उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग जैसे ही शव लेकर घर पहुंचे, कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी नागेश्वर तिवारी ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया।
मनिहारी संवाददाता के अनुसार शादियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मलिकपुरा गांव निवासी वंशी प्रजापति (65) सोमवार की सुबह करीब 10 बजे अपने घर में कपड़ा प्रेस करने के लिए बोर्ड में प्लग लगा रहा था। इसी दौरान करेंट की जद में आकर चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस की। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।