{"_id":"5b3d032f4f1c1b8d288b4959","slug":"161530725167-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर सड़क मरम्मत कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन कर सड़क मरम्मत कराने की मांग
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरदह(गाजीपुर)। सड़क की खराबी को लेकर बुधवार को ग्रामीण सड़क पर उतर आए। स्थानीय बाजार में प्रदर्शन कर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। स्थानीय बस स्टैंड से कासिमाबाद-कुतुबुपुर मोड़ तक 11 किलोमीटर की दूरी तक सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। सबसे दयनीय स्थिति मरदह बस स्टैंड से नोनरा गांव तक पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। इस सड़क के किनारे मरदह, नोनरा, ड़ोडसर, कोदई, भीड़वल, सेवठा, सिंगेरा, बेलसड़ी, गेंहुड़ी, मुबारकपुर खेदू, भदसा, दुधौड़ा आदि गांव बसे हुए हैं। हजारों कि संख्या में रोज ग्रामीण आते-जाते हैं। सभी गांवों के चट्टी-चौराहे पर पूरी तरह सड़क ध्वस्त हो चुकी है। खस्ताहाल सड़क की मरम्मत किए जाने कि मांग को लेकर युवक कांग्रेस नेता सौरभ वर्मा के नेतृत्व में बुधवार को दिन में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में रामलाल, लालपरीखा सिंह, राजेश जायसवाल, लल्लन सिंह, रामकरन यादव, ईश्वचंद्र, राकेश, विकास, सुभाष, बजरंगी, कृष्णा, जयप्रकाश, नवनीत, अभय, छोटे, फिरोज, सुशील, रवि आदि उपस्थित थे। इस संबंध में विभाग के जेई सुरेन्द्र यादव ने बताया कि कुछ माह पूर्व इस सड़क चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण हेतु सेन्ट्रल रोड फंड के तहत प्रस्तावित किया गया परन्तु केन्द्र सरकार ने इस योजना को निरस्त कर दिया जिससे फिर से किसी दूसरी योजना में प्रस्तावित किया जाएगा तब जाकर सड़क निर्माण होगा और सड़क पर पड़े गड्ढे को भरने का काम किया जा रहा है जल्द से जल्द सभी गड्ढे भर दिए जाएंगे।
विज्ञापन