फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कड़ी सुरक्षा के बीच संपंन हुई सिपाही भर्ती परीक्षा

कड़ी सुरक्षा के बीच संपंन हुई सिपाही भर्ती परीक्षा

Tue, 19 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच संपंन हुई सिपाही भर्ती परीक्षा
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गई। दो दिनों तक 17 केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में कुल पंजीकृत 42 हजार में से दोनों पालियों में 21216 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 12 फीसदी परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सीसीटीवी की निगरानी में हुई परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए केंद्रों पर अधिकारियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कई अधिकारी परीक्षा के दौरान भ्रमणशील रहे। उत्तर प्रदेश पुलिस एवं पीएसी की सिपाही भर्ती की दो दिवसीय परीक्षा संपन्न हो गई। दो दिन में चार पालियों में आयोजित इस परीक्षा में पंजीकृत 42 हजार अभ्यर्थियों के लिए 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दूसरे दिन की परीक्षा भी दोनों पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा शुरू होने से पहले ही संबंधित केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ लग गई थी। गेट पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। पहली पाली में 10608 एवं दूसरी पाली में भी इतनी ही संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे। सीसीटीवी की निगहबानी में कराई गई परीक्षा को नकलविहीन एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर अधिकारियों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा विभिन्न अधिकारियों ने केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लिया। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed