{"_id":"5b157f9a4f1c1ba16e8b6359","slug":"161528135578-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक सेवकों ने भिक्षाटन कर विरोध जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक सेवकों ने भिक्षाटन कर विरोध जताया
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ की ओर से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है। इस क्रम में सोमवार को सतरामगंज बाजार में डाक सेवकों ने भिक्षाटन कर विरोध जताया। प्रधान डाकघर परिसर में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के कारण आज यह स्थिति उत्पन्न हुई है। जब तक हमारी मांग मान नहीं ली जाती है तब तक संघ का संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों से एकजुट होकर आगे आने की अपील की। इस अवसर पर श्यामनारायण राम, बब्बन सिंह, उपेंद्रनाथ, नूरुलहोदा अंसारी, सुनील राय, विरेंद्रनाथ राय, रमाशंकर सिंह यादव, शिवप्रकाश सिंह, घुरभारी यादव, सुरेश प्रजापति, विपिन बिहारी एवं रामजतन यादव ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता सुरेंद्रनाथ राय एवं संचालन अशोक कुमार सिंह ने किया। सेवराई संवाददाता के अनुसार सतरामगंज बाजार के सभी डाक सेवकों ने भिक्षाटन कर रोष का इजहार किया। इस अवसर पर धर्मराज पांडेय ने कहा कि सरकार हमारी मांगों की अनदेखी कर रही है। कर्मचारी अपनी उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस अवसर पर रामप्रताप सिंह, आशीष सिंह, तेज बहादुर खरवार, श्रीनिवास, राधेश्याम यादव, बाचाजी सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, अलाउद्दीन, नितेश, नागी यादव आदि उपस्थित थे।