{"_id":"5ab53c774f1c1b2b618b52bd","slug":"161521826935-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में मा-बेटे झुलसे, दो बकरियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में मा-बेटे झुलसे, दो बकरियों की मौत
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरदह (गाजीपुर)। गोविंदनपुर किरत गांव की दलित बस्ती में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। जिसमें तीन रिहायशी झोपड़ियों जलकर राख हो गईं। आग की घटना में जहां मां-बेटे झुलस गए, वहीं दो बकरियां भी जलकर मर गईं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया और गंभीर रूप से झुलसभे मां-बेटे को उपचार के लिए पीएचसी भेज दिया। घटना में दस हजार नगदी सहित लाखों रुपये के गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
दलित बस्ती निवासी फेंकनी देवी की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। परिजनों के चिखने-चिल्लने पर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाने का प्रयास करते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लालमुनी और सुनीता देवी की झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया। घटना में लालमुनी देवी (45) की दो बकरियां भी जिंदा जलकर मर गईं। जबकि झोपड़ी में रखा दस हजार नगदी जलकर राख हो गया। सामान बचाने के प्रयास में लालमुनी देवी गंभीर रुप से झुलस गईं। मां को आग की चपेट में आते देख बचाने गए बेटा विपिन कुमार (20) भी गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। गंभीर रूप से झुलसे मां-बेटे को ग्रामीणों ने उपचार के लिए पीएचसी लाया। जबकि तीनों झोपड़ियों में रखे घर-गृहस्थी के लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलते क्षेत्रीय लेखपाल रामजनम चौहान मौके पर पहुंचकर आग की घटना में हुई क्षतिपूर्ति का आंकलन कर रिपोर्ट संबंधित को सौंप दिया।