फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   युवाओं में चिर प्रासंगिक हैं वैज्ञानिक सर सीवी रमन

युवाओं में चिर प्रासंगिक हैं वैज्ञानिक सर सीवी रमन

Tue, 13 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
युवाओं में चिर प्रासंगिक हैं वैज्ञानिक सर सीवी रमन
गाजीपुर। जिला विज्ञान क्लब गाजीपुर द्वारा मंगलवार को राजकीय पालिटेक्निक कालेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि राजकीय पालिटेक्निक कालेज के प्रधानाचार्य विजय प्रकाश ने मां सरस्वती एवं भारतीय वैज्ञानिक सर सीवी रमन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नोबेल पुरस्कार से सम्मानित महान वैज्ञानिक भारत रत्न सर सीवी रमन युवाओं में चिर प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि रमन प्रभाव की खोज से भौतिकी में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम भारतीय वैज्ञानिक थे। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य राजकीय पालिटेक्निक पिंडरा वाराणसी केके यादव ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम नागरिकों एवं बच्चों में वैज्ञानिक सोच को विकसित करने के लिए उपयोगी है। डा. प्रमोद कुमार मिश्रा ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का मानव के समग्र विकास में योगदान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इसरो के वैज्ञानिक डा. सीपी सिंह ने बच्चों को वैज्ञानिक बनने एवं विज्ञान विषय में अपनी विशेष पहचान बनाने के लिए टिप्स प्रदान किए। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के इंस्ट्रक्टर करण यादव एवं योगेंद्र यादव ने प्राविधिक शिक्षा एवं उसके महत्व तथा जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक धनंजय सिंह ने कार्यक्रम की उपयोगिता एवं क्लब के उद्देश्यों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बच्चों ने आकर्षक विज्ञान माडल, रंगोली और व्याख्यान के माध्यम से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की उपयोगिता एवं भारतीय वैज्ञानिकों के विज्ञान के क्षेत्र में योगदान विषय पर विचार व्यक्त कर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में अंकित सिंह, विद्यालय के सभी अध्यापक, शिक्षणेत्तर स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन विजय कुमार ने एवं स्वागत संतोष ने किया। अंत में व्याख्याता विद्युत अभियंत्रण शैलेंद्र कुमार मौर्या ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed