{"_id":"5aa810384f1c1bae758b539e","slug":"161520963640-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद /सादात/ गाजीपुर। ब्लाक पर मंगलवार को एक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम पंचायत डांही के प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में निर्वाचित प्रधान सुनीता देवी के साथ क्षेत्र पंचायत नगवां के क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ खंड विकास अधिकारी धनंजय कुमार सिंह ने दिलाई। इस मौके पर ब्लाक के सभी अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
उधर, सादात ब्लाक मुख्यालय पर दो गांव बौरवां एवं आसपुर ग्राम पंचायत के नव निर्वाचित प्रधानों को खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बौरवां के सुरेश यादव एवं आसपुर की मनभावती देवी ने शपथ ली। बीडीओ ने कहा कि वे अपने दायित्वों को जनता के कार्यों में लगाएं। सरकार की तरफ से संचालित तमाम योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने का कार्य करें। इस मौके पर एडीओ पंचायत रमेश यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।